सऊदी क्राउन प्रिंस से मिलेंगे बाइडन के सलाहकार, यमन पर चर्चा की उम्मीद: अमेरिकी अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन सोमवार को सऊदी अरब जा रहे हैं, जहां वह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह सऊदी अरब पर यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ वर्षों से जारी युद्ध पर विराम लगाने का दबाव डालेंगे। …

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन सोमवार को सऊदी अरब जा रहे हैं, जहां वह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह सऊदी अरब पर यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ वर्षों से जारी युद्ध पर विराम लगाने का दबाव डालेंगे।

दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सुलिवन बाइडेन प्रशासन के उच्च प्रतिनिधि के रूप में सऊदी अरब जाएंगे। क्राउस प्रिंस से मुलाकात के अलावा वह उनके भाई तथा उप रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान से भी मुलाकात कर सकते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से इस बात की पुष्टि की है कि सुलिवन सोमवार को रियाद की यात्रा पर जा रहे हैं।

वह यमन में जारी युद्ध में सऊदी अरब के सहयोगी संयुक्त अरब अमीरात का भी दौरा करेंगे। हालांकि इसके अतिरिक्त उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। यमन में सितंबर 2014 से युद्ध छिड़ा हुआ है। एक ओर सऊदी अरब के नेतृत्व में सैन्य गठबंधन हूती विद्रोहियों पर हमले कर रहा है तो दूसरी ओर हूती विद्रोही ईरान के समर्थन से युद्ध में डटे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म