सीतापुर: थानाध्यक्ष के खिलाफ थाने के सामने धरने पर बैठे भाजपा नेता, जानें मामला
सीतापुर। जिले के सकरन थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। भाजपा नेता ने बताया कि सरकार की छवि को धूमिल करने वाले इस थानेदार पर जब तक कार्यवाही नहीं होगी, तब तक वह धरने से नही उठेगें। भाजपा के युवा नेता दीपक सिंह सोमवार …
सीतापुर। जिले के सकरन थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। भाजपा नेता ने बताया कि सरकार की छवि को धूमिल करने वाले इस थानेदार पर जब तक कार्यवाही नहीं होगी, तब तक वह धरने से नही उठेगें। भाजपा के युवा नेता दीपक सिंह सोमवार को अपने एक सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सकरन थाने के सामने धरने पर बैठ गये।
भाजपा नेता का आरोप है कि एसओ पुष्पराज कुशवाहा मनमानी करते हुये जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करते हैं। इनके संरक्षण में क्षेत्र में अवैध बालू खनन व अवैध लकडी का कारोबार चरम पर किया जा रहा है। बालू की प्रति ट्राली पर एक हजार रूपये पुलिस द्वारा सुबिधा शुल्क लिया जाता है। उनका आरोप है कि इस अवैध कार्य में कुछ क्षेत्रीय लोगों का संरक्षण प्राप्त है।
भाजपा नेता का आरोप है कि किसी जायज काम के लिये अगर एसओ को फोन किया जाता है तो वह पहले पद पूछते हैं। पद के हिसाब से नाप तौल कर बात की जाती है। यह एसओ सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। एसओ द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। दीपक सिंह ने बताया कि जब तक एसओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जायेगी, तब तक वह धरने से नही हटेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रिंकेश सिंह, संजय सिंह, पवन तिवारी समेत करीब आधा सैकड़ा से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
