सुल्तानपुर: सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ओवैसी पर लगाया ये गंभीर आरोप, मचा सियासी घमासान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। दो दिवसीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने आए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मिशन 2022 के लिए जुटने का आह्वान किया। अंतिम दिन पत्रकारों से वार्ता दौरान एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुदुद्दीन ओवैसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी बीजेपी से बहुत पैसा लेकर …

सुलतानपुर। दो दिवसीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने आए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मिशन 2022 के लिए जुटने का आह्वान किया। अंतिम दिन पत्रकारों से वार्ता दौरान एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुदुद्दीन ओवैसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी बीजेपी से बहुत पैसा लेकर उत्तर प्रदेश में आए हैं, मुस्लिम वोट खराब करने के लिए।

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों को जुमलेबाजों की सरकार बताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं असुदुद्दीन ओवेसी से हुई मुलाकात के सवाल पर बोले कि मुलाकात के लिए किसी पर प्रतिबंध नही लगाया जा सकता।

लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत दौरान जगह-जगह हाबी रही गुटबाजी के सवाल पर बचाव की मुद्रा में बोले यह तो होता रहता है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, महामंत्री सलाहुद्दीन सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार