उन्नाव: सपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले ने महिला को रौंदा, मौत
उन्नाव। समाजवादी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का काफिला उन्नाव से बांगरमऊ जा रहा था। तभी उनके काफिले की चपेट में एक अधेड़ महिला आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हरदोई उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। घण्टो मशक्कत के बाद आला अफसर जाम खुलवाने में …
उन्नाव। समाजवादी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का काफिला उन्नाव से बांगरमऊ जा रहा था। तभी उनके काफिले की चपेट में एक अधेड़ महिला आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हरदोई उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। घण्टो मशक्कत के बाद आला अफसर जाम खुलवाने में सफल हुए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही में पुलिस जुट गई।
थाना क्षेत्र के हफीजाबाद गांव निवासी सुरजादेई(45) पत्नी सुरेश खेत देखने गयी थी। जहां से पैदल घर वापस आते समय उम्मरखेड़ा गांव के समीप समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा के प्रमुख सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के काफिले की गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हरदोई उन्नाव मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुचीं थाना पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका के दो पुत्र नारेद्र(22) व गोविंद(20) वर्ष अविवाहित है। इस मामले में सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
