बरेली: गर्भवती प्रेमिका की प्रेमी ने की थी गला दबाकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो साल से चल रहे प्रेम संबंध तब युवक को खलने लगे जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। प्रेमी ने उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसे रात को मिलने के लिए बुलाया और रस्सी से लगा घोटकर उसकी हत्या …

बरेली, अमृत विचार। दो साल से चल रहे प्रेम संबंध तब युवक को खलने लगे जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। प्रेमी ने उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसे रात को मिलने के लिए बुलाया और रस्सी से लगा घोटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि 19 सितंबर की रात देवरनिया के गांव गुलडि़या मोहम्मद हुसैन निवासी देवलता (16) का शव उसके घर से 100 मीटर दूर गौशाला के सामने पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया तो मौत का कारण गला घोटकर हत्या करना आया। ये भी पता चला कि किशोरी पांच माह की गर्भवती भी थी। मृतका के परिवार ने पुलिस को तहरीर देने से मना कर दिया था।

पुलिस ने खुद वादी बनकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस ने देवलता के गांव निवासी प्रेमी भगवत शरण (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि लगभग दो साल से उसके देवलता से प्रेम संबंध थे। दो माह पहले उसे पता चला कि देवलता गर्भवती हो गई है। उसने गर्भपात कराने के लिए उसे दवा भी खिलाई थी लेकिन बच्चा गिरा नहीं। उसने 19 सितंबर की रात देवलता को गांव में ही गौशाला के पास मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। शव को नाली के पास ही छोड़ दिया।

बदनामी के डर से की थी हत्या
भगवत शरण ने पुलिस को बताया कि देवलता ने जब उसे बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है तब वह काफी घबरा गया था। कुछ दिन बाद किशोरी को गांव के लोग उसे पहचानना शुरू कर देते। इसको लेकर देवलता भी उसे जल्द कुछ करने का दबाव बना रही थी। भगवत को समाज में बेइज्जती का डर सताने लगा। बदनामी से बचने के लिए उसने लड़की की हत्या कर दी।

नहीं दिया कोई जवाब, रहा शांत
भगवत शरण ने प्रेमिका की हत्या क्यों कि जब उससे यह सवाल पूछा गया तो वह शांत हो गया। उसने पूरी प्रेसवार्ता में किसी के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप खड़ा रहा। जेल जाते समय उसकी आंखें भर आईं और वह रोने लगा।

संबंधित समाचार