बरेली: सड़के गड्डा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने बनाया मास्टर प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर एक बार फिर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलेगा। जिले से लेकर शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए नगर निगम, बीडीए, जल निगम, पीडब्ल्यूडी ने मास्टर प्लान तैयार किया है। शासन से मंजूरी मिलने पर 31 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। …

बरेली, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर एक बार फिर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलेगा। जिले से लेकर शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए नगर निगम, बीडीए, जल निगम, पीडब्ल्यूडी ने मास्टर प्लान तैयार किया है। शासन से मंजूरी मिलने पर 31 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। अभियान के तहत नगर निगम भी शहर की उन सड़कों के गड्ढे भरेगा जो जनता बताएगी।

नगरायुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि नगर निगम ने करीब 32 किलोमीटर लंबी सड़क का चयन कर कार्ययोजना बनाई है जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, उनको चिन्हित करने के लिए निर्माण विभाग के जेई को निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी, जल निगम, बरेली विकास प्राधिकरण भी ऐसी सड़कों की मरम्मत करेगा जहां बारिश के बाद बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हो रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने अन्य विभागों से भी ऐसी सड़कों की सूची और एस्टीमेट मांगा है।

जेई की तय होगी जवाबदेही
गड्ढामुक्त सड़कों की जिम्मेदारी अवर अभियंताओं के कंधे पर रहेगी। शिकायत नजरअंदाज करने या फिर अन्य कोई लापरवाही पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। जेई ही यह सूचना देंगे कि कौन सी सड़क पर गड्ढे हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट के साथ जेई एक प्रमाण पत्र भी देंगे। उसके आधार पर ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। जेई की रिपोर्ट के बाद भी वो सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हुई तो जेई की जिम्मेदारी तय होगी। जनता भी नगर निगम में उन सड़कों की सूचना दे सकते हैं जहां गड्ढे हैं।

संबंधित समाचार