आज का राशिफल। 28 सितंबर, 2021
मेष राशि आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में नयी शुरुआत कर सकते हैं। नये सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिये जा सकते हैं। वृष राशि आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। …
मेष राशि
आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में नयी शुरुआत कर सकते हैं। नये सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिये जा सकते हैं।
वृष राशि
आज प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। मानसिक दबाव से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। बच्चों के करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। प्रियजनों के साथ हास्य-विनोद में शाम बितायेंगे। व्यापार की प्रगति से हर्षित होंगे। परीक्षा परिणामों में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे।
कर्क राशि
आज आपनी वाणी में कटुता के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। पेट संबन्धित रोग परेशान कर सकते हैं। पुरानी यादों को लेकर मन व्यथित होगा। दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे।
सिंह राशि
आज आप परेशान लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय में आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। बच्चों को लेकर कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकता है। मूल्यवान वस्तु उपहार में मिल सकती है।
कन्या राशि
आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन आरामदायक रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। व्यवसाय में नये ऑर्डर मिल सकते हैं जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
तुला राशि
आज अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। सन्तान की गतिविधि से आप व्यथित हो सकते हैं। आपकी बातों से जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के सहकर्मियों के साथ परेशानी होगी।
वृश्चिक राशि
आज दैनिक दिनचर्या कमजोर हो सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। परिवार का सहयोग न मिलने से कुछ काम रुक सकते हैं। बड़े भाई-बहनों को लेकर परेशानी होगी। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। लेकिन आपको कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए।
धनु राशि
आज जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको शिक्षा में काफी मेहनत करना पड़ेगी। अनावश्यक चिंता न करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। आप समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे।
मकर राशि
आज नजदीकी मित्र आपका काफी अच्छा सहयोग करेंगे। आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं। राजनीतिक व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलेगा। सूझ-बूझ के साथ मामलों को सुलझा लेंगे। सम्पत्ति में बड़ा निवेश कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज ग्रह स्थिति आपके लिये पूरी तरह अनुकूल है। दांपत्य जीवन में नजदीकी बढ़ेगी। खानपान में लापरवाही न करें। वाणी में संयम रखें। अनचाही यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। अपरिचित लोगों के कारण नुकसान हो सकता है।
मीन राशि
आज विवाहेत्तर संबंधों को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करना उचित नहीं है। उच्चाधिकारियों से बहसबाजी न करें। माता से सलाह लेना आपके लिये लाभकारी होगा।
