हमीरपुर: एस्कार्ट में तैनात सिपाहियों ने नशे में की मारपीट, वीडियो वायरल
हमीरपुर। विशिष्ट सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति भरोसीलाल वाल्मीकि अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचे। जहां से उनके कुरारा जाने का कार्यक्रम तय था। डाक बंगला पहुंचने के पूर्व वहां ड्यूटी में एस्कार्ट लगाया गया था। जिसमें एक हेड कांस्टेबल के अलावा चालक शेषलाल व सिपाही देवेंद्र यादव …
हमीरपुर। विशिष्ट सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति भरोसीलाल वाल्मीकि अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचे। जहां से उनके कुरारा जाने का कार्यक्रम तय था। डाक बंगला पहुंचने के पूर्व वहां ड्यूटी में एस्कार्ट लगाया गया था। जिसमें एक हेड कांस्टेबल के अलावा चालक शेषलाल व सिपाही देवेंद्र यादव मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवेंद्र नशे में था। जो अंदर पहुंचने वाले लोगों को जाने से मना कर रहा था। इसी बात को लेकर चालक व सिपाही में विवाद होने लगा।
देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा की दोनों रायफल की बटों से एक दूसरे को पीटने लगे। वहां खड़े एचसीपी तमाशा देखते रहे। हंगामा होने पर भरोसीलाल वाल्मीकि ने दोनों सिपाहियों को फटकार लगाई। इसके बाद एसपी को मामले की सूचना दी।
सूचना पर एस्कार्ट को बदला गया। घटना पर प्रशासनिक महकमा उस वक्त हरकत में आया जब पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सिपाही देवेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है।
