उन्नाव: भाजपा सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
उन्नाव। उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरसअल एक मुस्लिम युवक ने सांसद साक्षा को फोन पर सऊदी से जान से मारने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया …
उन्नाव। उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरसअल एक मुस्लिम युवक ने सांसद साक्षा को फोन पर सऊदी से जान से मारने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं भाजपा सांसद साक्षी को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आने पर जिले में हड़कंप मच गया है।
मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक का नाम सईद अहमद है, जो सफीपुर क्षेत्र का ही रहने वाला है। सीओ सफीपुर डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि सईद व उसके बेटे सगीर समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सांसद को धमकी दिए जाने के मामले से आरोपियों का क्या संबंध हो सकता है?
इस पर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड में लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है। बता दें सांसद को धमकी मिलने की खबर से उन्नाव जिला प्रशासन व पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफीपुर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी मौलाना हसनैन ने सांसद प्रतिनिधि के रूप में सफीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि सांसद साक्षी महाराज से फोन पर कुछ लोगों ने मोबाइल पर अभद्र भाषा में बात करके जान से मारने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि किलाबाजार मोहल्ला निवासी सईद के पुत्र सगीर, जहीर, फरीद पूर्व में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन) के मुद्दे पर भी काफी सक्रिय रहे हैं।
