बरेली: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी, तीन माह की गर्भवती है पत्नी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, मीरगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बहेड़ी में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के …

बरेली, मीरगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बहेड़ी में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार पहिया गाड़ी से जा रहा था युवक
दरअसल, मीरगंज के खमरिया आजमपुर गांव का रहने वाला कृष्णपाल बहेड़ी की एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार शाम वह अपने दोस्त अनिल गुप्ता के साथ चार पहिया गाड़ी से बहेड़ी से बरेली मीरगंज की तरफ आ रहा था। इसी बीच कठर्रा ढाल पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार खंदी में जा गिरी। हादसे में कृष्णपाल की मौत हो गई। जबकि दोस्त अनिल गंभीर रुप से घायल हो गया। अनिल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

शादी को हुए महज 18 महीनें
बताया जा रहा है कि कृष्णपाल की करीब डेढ़ वर्ष पहले पीलीभीत के खाई खेड़ा गांव की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। उसकी पत्नी इन दिनों तीन माह की गर्भवती भी है। कृष्णपाल के पिता केहरी सिंह ने बताया कि उनके पांच बच्चे है। जिसमें तीन बेटे और दो बेटियां है। जिसमें से एक बेटा और एक बेटी की शादी कर चुके थे।

यह भी पढ़े-

बरेली कॉलेज में नकलची: एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए 6 नकलची, मोबाइल और पर्ची से हो रही थी नकल

संबंधित समाचार