बाराबंकी: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
बाराबंकी। जिले के तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा फतेहपुर के पदाधिकारियों को निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें आशीष कुमार को अध्यक्ष और अरविंद कुमार को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा फतेहपुर में नई कार्यकारिणी चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी भागूराम …
बाराबंकी। जिले के तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा फतेहपुर के पदाधिकारियों को निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें आशीष कुमार को अध्यक्ष और अरविंद कुमार को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा फतेहपुर में नई कार्यकारिणी चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी भागूराम ने अध्यक्ष पद पर आशीष कुमार, मंत्री पद के लिए अरविंद कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल देव, उपमंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष शालिनी तिवारी, लेखा परीक्षक रविंद्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।
इस मौके पर पूर्व तहसील अध्यक्ष संजय रावत जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला जिला मंत्री हृदय राम इंद्रपाल सतगुरु शरन सहित राजस्व विभाग के अनेक लेखपाल मौजूद रहे। वहीं, एसडीएस सुमित यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
