बरेली: ग्रामीण क्षेत्रों के 20 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी स्मार्ट क्लास
बरेली, अमृत विचार। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के 20 माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार की जा रही है। सोमवार को क्यारा ब्लाक के राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया में स्मार्ट क्लास शुरू हुई। इसके बाद 19 विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू की जाएंगी, जिससे छात्र-छात्राएं अच्छी तरह से शिक्षा प्राप्त कर सके हैं। इन …
बरेली, अमृत विचार। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के 20 माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार की जा रही है। सोमवार को क्यारा ब्लाक के राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया में स्मार्ट क्लास शुरू हुई। इसके बाद 19 विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट क्लास शुरू की जाएंगी, जिससे छात्र-छात्राएं अच्छी तरह से शिक्षा प्राप्त कर सके हैं।
इन स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे सही से संचालन कर सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू होने से उच्चस्तरीय शिक्षा का माहौल पैदा होगा। सभी स्कूलों में काम चल रहा है। 10 से 15 दिन में इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू हो जाएंगी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहेड़ी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नबाबगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज बेबल बसंतपुर भुता, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज त्यारजागीर नबाबगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज चौबारी क्यारा, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज अल्हैया भदपुरा, राजकीय हाईस्कूल नवीनगर क्यारा, राजकीय हाईस्कूल दलपतपुर भोजीपुरा, राजकीय हाईस्कूल बिथरीचैनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज बिशारतगंज मझगवां, राजकीय हाईस्कूल शिवपुरी फरीदपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज कचनेरा दमखोदा, राजकीय हाईस्कूल बल्लिया मीरगंज, राजकीय हाईस्कूल क्योलड़िया भदपुरा, राजकीय हाईस्कूल सिमरा केशोपुर भुता, राजकीय हाई स्कूल नंदगांव क्यारा, राजकीय हाईस्कूल खुली आलमपुर जाफराबाद, राजकीय हाईस्कूल सिमरवां शेरगढ़, राजकीय हाईस्कूल इनायतपुर भुता में स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य चल रहा है।
