मुरादाबाद: खड़े कैंटर में घुसी मिनी टूरिस्ट बस, एक की मौत, महिला समेत 4 लोग गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी टूरिस्ट बस चंद्रा होटल के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई,जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने घायलों की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी टूरिस्ट बस चंद्रा होटल के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई,जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई हैं। घटना से हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम जैसे हालात भी बने रहे।

हादसा दलपतपुर स्थित होटल चंद्रा के पास हुआ। दिल्ली से बरेली जा रही मिनी टूरिस्ट बस दलपतपुर स्थित ढाबे के पास पहुंची। इस दौरान अचानक बस के सामने साइकिल सवार एक युवक आ गया। यह देख बस का चालक हड़बड़ा गया बेकाबू हुई मिनी बस सड़क किनारे खड़े लोहे ले चादर लदे कैंटर से पीछे से जा टकराई। ।यात्रियों की पुकार सुनकर मूंढापांडे थाना प्रभारी नरेश पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां बस के परिचालक नासिर की मौत हो गई।

जबकि राजीव सिंह नौगांवा सादात अमरोहा, इकबाल निवासी लखीमपुर खीरी, कुंदन निवासी इब्राहिमपुर शाहजहांपुर समेत चार लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन द्वारा सड़क किनारे खड़ा करवा दिया। इसके बाद ही हाईवे पर करीब आधा घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। इस्पेक्टर मुंडा पांडे ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला युवक बस कंडक्टर नासिर था शाहजहांपुर के इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला था।

संबंधित समाचार