हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने किया पुनर्वास स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
हरदोई। जिले में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पुनर्वास स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिदिन मानक के पोषाहार देने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बुधवार को पुनर्वास स्वास्थ्य केन्द्र जाकर वहां भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, दवाओं, पोषाहार एवं भोजन आदि सुविधाओं के …
हरदोई। जिले में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पुनर्वास स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिदिन मानक के पोषाहार देने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बुधवार को पुनर्वास स्वास्थ्य केन्द्र जाकर वहां भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, दवाओं, पोषाहार एवं भोजन आदि सुविधाओं के बारे जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही उपस्थित स्टाफ को निर्देश दिए कि भर्ती अति कुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। साथ ही उन्हें प्रतिदिन तय मानक के अनुरूप पोषाहार भी उपलब्ध कराया जाए।
इसके उपरान्त उन्होंने पुनर्वास स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई व्यवस्था को गहनता से निरीक्षण किया। इसके अलावा भोजनालय आदि की व्यवस्था को भी देखने के उपरान्त निर्देश दिए कि पुनर्वास स्वास्थ्य केन्द्र एवं भोजनालय की विशेष सफाई व्यवस्था कराएं और पोषण वाटिका में लगी ताजी व स्वास्थ्य वर्धक सब्जी आदि फसल की रखवाली के लिए निरन्तर देखभाल की जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्वि मिश्रा, पुर्नवास केन्द्र अधीक्षक जैन तिवारी, सीडीपीओ अनुराग कुमार आदि उपस्थित रहे।
