मुरादाबाद: एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण महिला स्वालंबन के लिए महत्वपूर्ण
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए 75 जनपदों में एक साथ प्रशिक्षण कार्य आरंभ किया गया। जिले में धातु हस्तशिल्प सेवा केंद्र में जनपद के उत्पाद से संबंधित भारतीय डाक विभाग द्वारा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए 75 जनपदों में एक साथ प्रशिक्षण कार्य आरंभ किया गया।
जिले में धातु हस्तशिल्प सेवा केंद्र में जनपद के उत्पाद से संबंधित भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से विमोचन के बाद स्थानीय स्तर पर धातु हस्तशिल्प केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विमोचन मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, उनकी पुत्रवधू प्रिया अग्रवाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनुज कुमार, मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर के महाप्रबंधक डॉ रविंद्र शर्मा , कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प से सीनियर सहायक निर्देशक हस्तशिल्प इलियास खान,भारतीय डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक डाकघर मुरादाबाद मंडल ने संयुक्त रूप से किया।
एक जनपद एक उत्पाद योजना में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों को डाक विभाग के योजनाओं की जानकारी दी गई। सुकन्या योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को बताया। महिला शक्ति कार्यक्रम के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज सरकार आपके द्वार है। आपको सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ लेना चाहिए। एक जनपद एक उत्पाद योजना में जिले का उत्पाद धातु शिल्प “पीतल कलाकृतियों पर हुआ है।
अपने जनपद की पीतल कलाकृतियों को पूरी दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाने में हम सफल हुए हैं। धातु हस्तशिल्प सेवा केंद्र ( एमएचएससी ) का मुरादाबाद के हस्तशिल्प के उत्थान में विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम का संचालन आजम अंसारी ने किया। इस दौरान भारतीय डाक विभाग से शिव अवतार सक्सेना, गौरव वर्मा, विष्णु,अंकुल शर्मा सहित महिला प्रशिक्षणार्थी आदि मौजूद रहे।
