दौलतपुर में गांव प्रधान कांति वर्मा ने किया नवजात बच्चियों को सम्मानित
बाराबंकी। बेटी के जन्म की खुशी और गौरवन्नित पल महसूस कराने के लिए एक अच्छी शुरुवात ग्राम प्रधान दौलतपुर ने की है। जहां आज कुछ जगह बेटी के जन्म पर खुशी नहीं मनाते हैं, और बेटे के जन्म पर ढेर सारी खुशियां मनाते है। इसलिए समाज में बदलाव लाने की कोशिश करने के पहल है। …
बाराबंकी। बेटी के जन्म की खुशी और गौरवन्नित पल महसूस कराने के लिए एक अच्छी शुरुवात ग्राम प्रधान दौलतपुर ने की है। जहां आज कुछ जगह बेटी के जन्म पर खुशी नहीं मनाते हैं, और बेटे के जन्म पर ढेर सारी खुशियां मनाते है। इसलिए समाज में बदलाव लाने की कोशिश करने के पहल है। जिसमें यह सबको बताना है कि बेटी बेटा एक समान हैं। इस बड़ी मुहिम की शुरुवात एभा पटेल द्वारा की गई है। जिनके मार्गदर्शक के रूप में डॉक्टर एस की नंदा (आईएएस) सहयोग कर रहे हैं। ग्रोफार्म सीईओ राहुल वर्मा इस महान मुहिम को बढ़ाने में सहयोग कर रहे है। मेरी घर आई एक नन्ही परी प्रदेश के कई ज़िलों में चल रही है। जिसमें गांव का मुखिया बेटी जन्म होने पर नवजात के घर जाकर एक प्रोत्साहन पत्र व कपड़े का सेट आदि दिया जाता है। जिससे लोगों में बेटी के जन्म होने पर उनको अच्छा महसूस होता है।
दौलतपुर में गांव प्रधान कांति वर्मा द्वारा नवजात बच्चियों का सम्मान किया गया। इस अवसर प्रधान प्रतिनिधि अतुल वर्मा,शिक्षक अनुज वर्मा,सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जगदीप प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे।
