अमेठी: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन का हुआ आयोजन
अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी विकासखंड के पाली गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 8 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए पोषण आहार से संबंधित जानकारी प्रदान की। इसी के साथ-साथ 6 महिने की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल …
अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी विकासखंड के पाली गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 8 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए पोषण आहार से संबंधित जानकारी प्रदान की। इसी के साथ-साथ 6 महिने की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर कार्यक्रम की रोचकता को बनाया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए फूलों की रंगोली पोषण कलस और पोषण थाली को स्थापित किया गया।
गौरतलब है कि पोषण अभियान के तहत स्थानीय खाद्य पदार्थ तथा उसकी गुणवत्ता से संबंधित जानकारी बच्चों का वजन लेते हुए 10 प्रकार के खाद समूहों के बारे में जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दी गई आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमनलता ने बताया कि इन दिनों पोषण अभियान को लेकर विभिन्न आयोजनों का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें गर्भवती महिलाओं से लेकर छोटे-छोटे बच्चों के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की जा रही है और इसी के चलते यह आयोजन यहां किया गया कार्यक्रम में मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर निधिश मिश्रा, रविंद्र सिंह , हिमांशु प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान मुख्य सेविका लक्ष्मीपति, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमनलता, नीलम पाल, सहित ग्राम प्रधान व अन्य मौजूद रहे।
