मुरादाबाद: युवती ने पुलिसकर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर उससे व उसकी नाबालिग बहनों से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा है कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर उससे व उसकी नाबालिग बहनों से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा है कि उसके पिता ने संजू सागर से एक हजार रुपये प्रति माह पर भोगपुर मिठोनी में किराए पर मकान लिया था। बाद में पता चला कि ये मकान किराए पर नहीं दिए जाते। तब उसके पिता ने डीएम को अपने नाम मकान आवंटित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसकी जानकारी होने पर संजू सागर कांशीराम पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों को भेजकर मकान खाली कराने का दवाब बनाने लगा।
माता-पिता सुबह ही काम पर चले जाते हैं। पीड़िता के अनुसार 27 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे दो सिपाही उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने आते ही गालियां दीं। अश्लीलता करते हुए मकान खाली करने को कहा। विरोध पर उसके व उसकी नाबालिग बहनों के साथ छेड़खानी की और जेल में बंद कराने की धमकी भी दी। उनके शोर मचाने पर दोनों वहां से खिसक लिए।
