बरेली: रोडवेज चालकों को भी यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से फर्स्ट रिस्पांडर की ट्रेनिंग संभागीय परिवहन कार्यालय में दी गई। जिसमें रोडेवज चालक और परिचालकों के साथ टैंपों, टैक्सी चालकों को जागरूक किया गया। 24 से लेकर 30 सिंतबर तक जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा …

बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से फर्स्ट रिस्पांडर की ट्रेनिंग संभागीय परिवहन कार्यालय में दी गई। जिसमें रोडेवज चालक और परिचालकों के साथ टैंपों, टैक्सी चालकों को जागरूक किया गया।
24 से लेकर 30 सिंतबर तक जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बुधवार को आरटीओ में चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। उन्होने कहा कि कोई भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएगा। गलत तरीके से ओवरटेकिंग या फिर रांग साइड वाहन नहीं चलाकर सुरक्षित गाड़ी चलाएं। एआरटीओ ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम जेपी गुप्ता ने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा यह ध्यान रखें कि घर पर परिवार आपके सुरक्षित वापस लौटने का इंतजार कर रहा है, ऐसे में यह जरूरी है कि आप सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करें। आह्वान किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से बचें और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

संबंधित समाचार