आज का राशिफल | 30 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। वृष राशि आज कारोबार के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का …

मेष राशि

आज मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे।

वृष राशि

आज कारोबार के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि

आज रोजगार के नए साधन उत्पन्न होंगे। जीवनस्तर में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे।

कर्क राशि

आज दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है।

सिंह राशि

आज बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कन्या राशि

आज जीवनसाथी से आप प्रेरणा लेंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे। जॉब में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा।

तुला राशि

आज व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल स्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें।

वृश्चिक राशि

आज घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है। जॉब को लेकर उदासीन यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। जॉब में अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे।

मकर राशि

आज बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम संबंधों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। साहस और बुद्धिमानी के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए।

मीन राशि

आज घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है।