कानपुर व्यापारी की मौत के मामले में मायावती ने सरकार की नीयत पर खड़ा किया सवाल, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से हुई व्यापारी की मौत के मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया “यूपी सीएम के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस द्वारा तीन व्यापारियों के साथ होटल में बर्बरता व …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से हुई व्यापारी की मौत के मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया “यूपी सीएम के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस द्वारा तीन व्यापारियों के साथ होटल में बर्बरता व उसमें से एक की मौत के प्रथम दृष्टया दोषी पुलिसवालों को बचाने के लिए मामले को दबाने का प्रयास घोर अनुचित। घटना की गंभीरता व परिवार की व्यथा को देखते हुए मामले की सीबीआई जाँच जरूरी।”

इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने और ट्वीट करते हुए लिखा, ”आरोपी पुलिसवालों के विरूद्ध पहले हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं करना किन्तु फिर जन आक्रोश के कारण मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं करना सरकार की नीति व नीयत दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। सरकार पीड़िता को न्याय, उचित आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दे, बीएसपी की मांग”। बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

संबंधित समाचार