उन्नाव: मुख्यमंत्री योगी ने सगौली गांव में 46 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को एक दिनी दौरे पर उन्नाव गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी जिले के पुरवा विधानसभा के सगौली गांव में ₹81.89 करोड़ लागत की 46 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर 50 हजार से अधिक की भीड़ मौजूद। इस दौरान …

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को एक दिनी दौरे पर उन्नाव गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी जिले के पुरवा विधानसभा के सगौली गांव में ₹81.89 करोड़ लागत की 46 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर 50 हजार से अधिक की भीड़ मौजूद। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें जन्माष्टमी भी नहीं मनाने देती थीं हम अयोध्या में राममंदिर बनवा रहे हैं।

उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा यूपी में बदलाव हुआ है, पहले की सरकारों में माफियाराज चलता था जिसे मैंने समाप्त कर दिया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को फ्री गैस कनेक्शन, राशन, बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद, आवास अदि दिलाने का काम किया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने गरीबों को छलने का काम क्या था। उन्होंने बताया कि गरीबों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए आयुष्मान योजना लागू की गई। जिसमें अब अंत्योदय कार्ड धारकों को भी जोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने उन्नाव के विकास पर 75 हजार 334 करोड़ रुपया खर्च किया है। इस दौरान सीएम योगी के साथ मंच पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जिलाध्यक्ष समेत जनपद के 5 अन्य विधायक गण मौजूद है। वहीं पुरवा विधायक अनिल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार