हरदोई: जिला जज ने बंदियों के भोजन को लेकर दिया ये बड़ा आदेश, जानें क्या कहा?
हरदोई। जिला जज सुरेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार गौड़ तथा विधिक प्राधिकरण सचिव अलका पाण्डे के साथ जिला कारागार में बन्द बंदियों के बैरिकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जज ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी शिकायतों को …
हरदोई। जिला जज सुरेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार गौड़ तथा विधिक प्राधिकरण सचिव अलका पाण्डे के साथ जिला कारागार में बन्द बंदियों के बैरिकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जज ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान जज ने कारागार के भोजनालय को देखा तथा जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि बंदियों को गुणवत्ता परक भोजन समय से दिया जाये। कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जज ने उपस्थित डाक्टरों को निर्देश दिये कि बीमार बंदियों की उचित जांच करायें और गंभीर बीमार बंदियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करायें।
