बरेली: गोद भराई के बाद बनाए संबंध, अब दहेज में मांग रहा 25 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक-युवती में प्यार हो गया। इसके बाद लड़का उसे घर ले गया और परिवार से मिलवाया। बाद में दोनों का रिश्ता पक्का हो गया और गोद भराई के साथ तिलक की रस्म पूरी हो गई। फिर लड़का और लड़की साथ में रहने लगे। इसी बीच युवक …

बरेली, अमृत विचार। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक-युवती में प्यार हो गया। इसके बाद लड़का उसे घर ले गया और परिवार से मिलवाया। बाद में दोनों का रिश्ता पक्का हो गया और गोद भराई के साथ तिलक की रस्म पूरी हो गई। फिर लड़का और लड़की साथ में रहने लगे। इसी बीच युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए।

देवरनिया की रहने वाली युवती इज्जतनगर में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच फेसबुक पर उसकी दोस्ती इज्जतनगर के अखिलेश कुमार के साथ हो गई। वह उसे एक दिन अपने घर ले गया और परिवार से मिलवाया और उससे शादी करने की बात कही।

अखिलेश के परिवार को भी लड़की पसंद आ गई और वे लोग उनकी शादी करने को तैयार हो गए। दोनों परिवार ने उनकी शादी पर सहमति जताते हुए 23 जुलाई को गोद भराई करते हुए तिलक की रस्म भी पूरी कर दी। इसके बाद अखिलेश ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार