बरेली: बीडीए ने सीलिंग की 10 करोड़ की जमीन को कराया खाली
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने गुरुवार को करगैना में 10 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस सबसे बड़ी कार्रवाई में बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ा गया। इससे कब्जाधारी लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वीसी ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने गुरुवार को करगैना में 10 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस सबसे बड़ी कार्रवाई में बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ा गया। इससे कब्जाधारी लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वीसी ने बताया कि कब्जा करने वालों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि करगैना में 3770 वर्गमीटर रिक्त घोषित भूमि का कब्जा बीडीए को प्राप्त हुआ था। राज्य सरकार की इस भूमि पर अनाधिकृत रूप से शिव सिंह, भजन लाल ने 8 एवं 2 सहित कुल 10 दुकानों का निर्माण 170 वर्ग मीटर जमीन और अर्चना चंद्रा ने कब्जा कर अनाधिकृत निर्माण किया था।
इस अवैध निर्माण के विरुद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई की गई है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता अनिल कुमार और अवर अभियंताओं के साथ प्रवर्तन दल, पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
