बरेली: तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के सनौआ निवासी युवती को बंधक बनाकर तीन दिन तक दबंग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे जयपुर ले गया, जहां एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने …

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के सनौआ निवासी युवती को बंधक बनाकर तीन दिन तक दबंग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे जयपुर ले गया, जहां एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सीओ सेकेंड को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सनौआ निवासी युवती ने बताया कि वह 21 सितंबर को काम से जा रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर सीबीगंज अपने रिश्तेदार के घर ले गया। वहां उसने उसे बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि दबंग कुछ समय पहले उसे जबरन अपने साथ जयपुर ले गया था।

वहां उसे किराये के मकान में रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी के परिवार को सारी बात बताई, लेकिन उन्होंने उसे भगा दिया। युवती ने सीबीगंज पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

संबंधित समाचार