बरेली: सीओ क्राइम का चालक बन ठगी की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। सीओ क्राइम का ड्राइवर बन एक ठग गैस चूल्हा संभालने वाले दुकानदार से सिलेंडर रिफिलिंग के नाम पर ठगी करने पहुंच गया। इसके बाद वह उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर उससे मोटी रकम की मांग करने लगा। जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने पास में रहने वाले अपने भाई को …

सीबीगंज, अमृत विचार। सीओ क्राइम का ड्राइवर बन एक ठग गैस चूल्हा संभालने वाले दुकानदार से सिलेंडर रिफिलिंग के नाम पर ठगी करने पहुंच गया। इसके बाद वह उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर उससे मोटी रकम की मांग करने लगा। जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने पास में रहने वाले अपने भाई को बुला लिया। जैसे ही ठग की वीडियो बनाना शुरू हुआ तो वह मौके से फरार हो गया।

मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सीबीगंज की खलीलपुर रोड पर रहने वाले इंद्रपाल घर के पास पर बर्तन और गैस चूल्हा संभालने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम लंबी चौड़ी कद काठी का एक युवक नीले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल से उनके पास पहुंचा और कहा कि वह सीओ क्राइम का ड्राइवर है।

उसे सूचना मिली है कि तुम गैर कानूनी रूप से सिलेंडर में गैस रिफिल करते हो। जब दुकानदार ने रिफिलिंग करने की बात से मना किया तो वह उसे डराने धमकाने लगा और जेल भेजने की धमकी दे डाली। कहा कि अगर मामले से बचना चाहते हो दस हजार रुपये की रकम मुझे दे दो सारा मामला यहीं रफा-दफा हो जाएगा।

ठग की बातें सुन दुकानदार को उस पर शक हुआ। दुकानदार ने फोन कर अपने भाई को बुला लिया। भाई ने जैसे ही ठग की वीडियो बनानी शुरू करी तो वह उन्हें भी धमकाने लगा।

संबंधित समाचार