बरेली: बिना पंजीकरण निजी अस्पतालों में चल रही पैथोलॉजी लैब पर थमाया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन डा. हरपाल सिंह ने गुरुवार को निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन निजी अस्पतालों में बिना पंजीकरण के चल रही पैथोलॉजी लैब मिलने पर अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया। मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, पंजीकरण …

बरेली, अमृत विचार। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन डा. हरपाल सिंह ने गुरुवार को निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीन निजी अस्पतालों में बिना पंजीकरण के चल रही पैथोलॉजी लैब मिलने पर अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया। मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, पंजीकरण दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नवोदय अस्पताल, मेट्रो विजन अस्पताल व अर्बन अस्पताल में बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी लैब चलती मिली। इस दौरान लैब में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन भी नहीं मिला। जिस पर विभाग की ओर से नोटिस दिया गया है।

सीबीगंज में प्रसव कराता मिला अप्रशिक्षित युवक
सीबीगंज के नदौसी में निरीक्षण के दौरान वी केयर नामक क्लीनिक पर छापेमारी करने के दौरान उन्हें एक अप्रशिक्षित युवक प्रसव कराता हुआ मिला, जिस पर क्लीनिक को नोटिस दिया गया। वहीं, किला पुल के नीचे डा. संदीप अग्रवाल के नाम पर चलने वाले क्लीनिक के दस्तावेजों की जांच करने पर पाया गया कि उनका पंजीकरण खत्म हो गया है, जिस पर क्लीनिक को भी नोटिस देकर सारे दस्तावेजों के साथ सीएमओ कार्यालय में बुलाया गया है।

सीएमओ के निर्देश पर निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। जिसमें वायोमेडिकल वेस्ट समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। इस दौरान तीन अस्पतालों में लैब का पंजीयन न होने पर नोटिस दिया गया है। -डा. हरपाल सिंह, एसीएमओ (प्रशासन)

संबंधित समाचार