जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले के रखामा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले के रखामा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था।

आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें…

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान का क्या निकाल पाएगी कांग्रेस कोई हल? जल्द बुलाई जाएगी सीडब्ल्यूसी की बैठक

संबंधित समाचार