शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 74.35 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.33 पर खुला और फिर 74.35 तक गिर गया, जो पिछले बंद …

मुंबई। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 74.35 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.33 पर खुला और फिर 74.35 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.23 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 94.28 पर था।

इसे भी पढ़ें…

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी भी 17,500 से नीचे

संबंधित समाचार