उद्यान विभाग कैंप लगाकर वितरित किया गया मिनी बीज किट, दी गई जानकारी
अमेठी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्यान विभाग जिले में कैम्प लगाकर सब्जी के बीज का मिनी किट वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों व समूह की महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलने के साथ उनकी आय में इजाफा हो। विभाग सब्जी …
अमेठी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्यान विभाग जिले में कैम्प लगाकर सब्जी के बीज का मिनी किट वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों व समूह की महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलने के साथ उनकी आय में इजाफा हो। विभाग सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के अलग अलग क्षेत्रो में कैंप लगाकर प्रमाणित बीज के मिनी किट का वितरण कर रहा है। योजना प्रभारी ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ सब्जी की खेती से आय बढ़ाने की जानकारी दिया। विदित हो कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शासन के निर्देश पर जिले में सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। जिसमें किसानों को प्रमाणित बीज की मिनी किट वितरित किया जा रहा है।
उद्यान विभाग शाहगढ़ विकासखंड के घनश्याम की सरैया लोहंगपुर ग्राम पंचायत में कैम्प लगाया। जिसमें काफी संख्या में समूह की महिलाओं के अलावा किसान मौजूद रहे। योजना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ विभाग द्वारा संचालित केला, आम, अमरूद, पपीता की बागवानी करने सिंचाई के लिए ड्रिप व स्प्रिंकलर सिस्टम प्रयोग करने की अपील किया। इस पर मिलने वाली अनुदान की जानकारी भी दी। योजना प्रभारी ने किसानों से सब्जी की खेती कर आय बढ़ाने की टिप्स देते हुए बीज का मिनी किट वितरण दिया।
दो सौ रुपया में मिलने वाला यह मिनी किट पर 90 फीसदी का अनुदान पर उपलब्ध है।
जिसके लिए किसान को मात्र दस फीसदी भुगतान करना होता है। मिनी किट में टमाटर, बैगन, हरी मिर्च, गोभी समेत आठ प्रकार के सब्जियों के बीज मौजूद हैं। किसानों को यह किट अनुदान मात्र बीस रुपया में वितरित की जा रही है। जिसके लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य है।
