सुल्तानपुर: भाजपा नेत्री सरिता यादव अपने हुनर से बढ़ा रही हैं जिले का मान
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सुलतानपुर की जिला मंत्री सरिता यादव अपने हुनर से सबको प्रभावित कर रही हैं। वह अपने हाथों से करवा चौथ की थाली की आकर्षक सजावट करने का काम कर रही हैं। उनके इस कार्य से प्रसन्न होकर महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर उनको …
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सुलतानपुर की जिला मंत्री सरिता यादव अपने हुनर से सबको प्रभावित कर रही हैं। वह अपने हाथों से करवा चौथ की थाली की आकर्षक सजावट करने का काम कर रही हैं। उनके इस कार्य से प्रसन्न होकर महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर उनको सम्मानित किया।
उन्होंने कहा इस कला को प्रचार-प्रसार कर महिला को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। जिला अध्यक्ष रेखा निषाद ने भी उनके हुनर की सराहना की।उन्होंने कहां महिला मोर्चा की बहनें जिला मत्री सरिता यादव का सहयोग करें।इससे हमारे बहनों का रोजगार का अवसर बढ़ेगा। उन्होंने कहा सांसद मेनका संजय गांधी भी महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती है।
महिला मोर्चा सांसद के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार करेंगा। आपको बतादे दूबेपुर ब्लाक के खेतकुरी मनभावना गांव के शारदा स्वयं सहायता समूह की सदस्य सरिता यादव स्टील के बर्तनों पर डिजायनर पेंटिंग बनाने का काम करती है।सरिता यादव ने बताया कि वह जल्द ही मशरूम की खेती का काम भी शुरू करेंगी।उन्होंने बताया डिजायनर पेंटिंग वाले बर्तनों को दिल्ली व बड़े शहरों में बेचती है।
