बरेली के मशहूर सुरमा के मालिक एम हसीन हाशमी का इंतकाल
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली के नामचीन सुरमा को एक ब्रांड का रूप देने वाले उसके मालिक एम हसीन हाशमी को शुक्रवार को इंतकाल हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके इंतकाल पर शहर के तमाम लोगों ने अफसोस …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली के नामचीन सुरमा को एक ब्रांड का रूप देने वाले उसके मालिक एम हसीन हाशमी को शुक्रवार को इंतकाल हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके इंतकाल पर शहर के तमाम लोगों ने अफसोस जाहिर किया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने सुरमा जगत में एक बड़ी हस्ती को खो दिया है।
झुमके के बाद बरेली का सुरमा है मशहूर
बरेली के झुमके के बाद किसी मशहूर चीज का नाम सामने आता है तो वह है बरेली का सुरमा। यह वही सुरमा है जिसे लेने के लिए लोगों को किसी एक निश्चित जगह नहीं जाना पड़ता। बल्कि लोगों को रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों, बाजारों, गली मोहल्लों की दुकानों तक आसानी से मिल जाता है। बताया जाता है कि इस सुरमे को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में हसीन हाशमी ने बेतहाशा मेहनत की थी।
देश दुनिया के तमाम शायरों से भी अच्छे रिश्ते
देश के सुरमा जगत में हसीन हाश्मी की पहचान एक कारोबारी के तौर पर रही है। मगर साहित्य-अदबी जगत में वह इससे बेहद दिल से जुड़े माने जाते रहे हैं। बरेली शहर में कई बड़े मुशायरों का आयोजन करते रहे हैं। इसलिए देश-दुनिया के तमाम शायरों से उनके अच्छे रिश्ते थे। उनके देहांत के बाद तमाम शायरों ने भी दुख जाहिर किया है।
इन्होंने जाहिर किया अफसोस
हसीन हाशमी के देहांत पर मशहूर शायर वसीम बरेलवी ने उनके घर पहुंचकर अफसोस जाहिर किया है। वहीं, इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा, बिजनेसमैन हाजी शकील कुरैशी, मशहूर शायर मुनव्वर राणा समेत शहर की तमाम बड़ी शख्सियतों ने उनकी मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए मग़फिरत की दुआ की है।
