सुल्तानपुर: गोमती नदी में डूबे 2 किशोर, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुरl  दियरा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद गोमती नदी में नहाने उतरे दो किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए दोनों किशोरों की तलाश में जुटी है। एक घंटे बाद तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के …

सुल्तानपुरl  दियरा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद गोमती नदी में नहाने उतरे दो किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए दोनों किशोरों की तलाश में जुटी है। एक घंटे बाद तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैरी रंजीत,नथईपुर गांव निवासी रामप्यारे का गुरुवार को निधन हो गया था। शुक्रवार को गांव के लोग उनका अंतिम संस्कार करने मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा घाट आए हुए थे। शव के दाह संस्कार के बाद दिन में करीब दो बजे लोग गोमती नदी में नहा रहे थे।

गांव वालों के साथ नथईपुर के 19 साल के हिमांशु और 14 साल के मुरारी नदी में नहाने उतरे थे। तेज बहाव के चलते दोनों गहरे पानी में चले गए। हल्ला गुहार पर लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। साथ आए लोगों ने घटना की सूचना मोतिगरपुर पुलिस को दी। मोतिगरपुर पुलिस स्थानीय लोगों के प्रयास से डूबे हुए दोनों किशोरों को ढूंढने के प्रयास में जुटी है। मैरी रंजीत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने पुलिस से गोताखोरों की मदद लेते हुए दोनों के तलाश की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर जयसिंहपुर एसडीएम रामअवतार, थाना अध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार दियरा पहुंच गए हैं। नदी में डूबे किशोरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार