तूफान मिंडुले के आने से हानेडा हवाई अड्डे ने की 350 से अधिक उड़ानें रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान में शुक्रवार को शक्तिशाली तूफान मिंडुले के आने के कारण टोक्यो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हानेडा ने 357 उड़ानें रद्द कर दी। शुक्रवार तड़के हानेडा से प्रस्थान करने वाली 264 और यहाँ पहुंचने वाली 93 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई और उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं। एनएचके प्रसारक ने …

टोक्यो। जापान में शुक्रवार को शक्तिशाली तूफान मिंडुले के आने के कारण टोक्यो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हानेडा ने 357 उड़ानें रद्द कर दी। शुक्रवार तड़के हानेडा से प्रस्थान करने वाली 264 और यहाँ पहुंचने वाली 93 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई और उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं।

एनएचके प्रसारक ने बताया कि देश के दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाएं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफ़ान मिंडुल के आने के कारण 6,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई है। शिज़ुओका, कानागावा, टोक्यो, चिबा और इबाराकी प्रान्तों में वर्तमान में बिजली गुल है।

जापान से टकराने वाला 16वां तूफान देश के प्रशांत तट से आगे बढ़ रहा है और आज शाम को टोक्यो और चिबा प्रान्त इसके चपेट में आने की उम्मीद है। तूफान वर्तमान में हचिजो-जिमा द्वीप से 150 किलोमीटर (93 मील) दक्षिण की ओर बढ़ रहा है, जो टोक्यो से 300 किलोमीटर दूरी पर है।

संबंधित समाचार