मुरादाबाद : आठ थानों में की गई नए प्रभारियों की तैनाती
मुरादाबाद, अमृत विचार। एसएसपी बबलू कुमार ने जिले के आठ थानों में नए प्रभारी तैनात कर दिए हैं। मंडलीय स्थानांतरण के बाद जनपद के कई थाना प्रभारी दूसरे जनपदों में चले गए थे। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने निरीक्षक आरपी सिंह को कटघर, अजय कुमार को कोतवाली और जीत सिंह को मझोला …
मुरादाबाद, अमृत विचार। एसएसपी बबलू कुमार ने जिले के आठ थानों में नए प्रभारी तैनात कर दिए हैं। मंडलीय स्थानांतरण के बाद जनपद के कई थाना प्रभारी दूसरे जनपदों में चले गए थे।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने निरीक्षक आरपी सिंह को कटघर, अजय कुमार को कोतवाली और जीत सिंह को मझोला थाने की कमान सौंपी। उन्होंने गुरुवार को भी पांच निरीक्षकों की नई तैनाती की थी। इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह को सिविल लाइंस थाने जिम्मेदारी सौंपी गई।
जबकि सुनील कुमार को बिलारी और संजय पांचाल को मूंढापांडे का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। पीआरओ सुरेंद्र कुमार को डिलारी थाने का प्रभारी बनाया गया है। डिलारी थाने के प्रभारी सतराज सिंह का तबादला कुंदरकी कर दिया गया है।
