आगरा: अमृत महोत्सव के तहत भगवान टॉकीज जंक्शन और फ्लाईओवर का ट्रांसफॉर्मेशन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय शहरी एवं आवास विकास मंत्रालय की तरफ से एक नूतन प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रयोग के तहत देश के चयनित 100 स्मार्ट सिटी में से 22 शहरों में किसी पार्क, चौराहे या किसी महत्वपूर्ण जगह का …

आगरा। पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय शहरी एवं आवास विकास मंत्रालय की तरफ से एक नूतन प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रयोग के तहत देश के चयनित 100 स्मार्ट सिटी में से 22 शहरों में किसी पार्क, चौराहे या किसी महत्वपूर्ण जगह का 75 घंटे के भीतर पूरी तरह से ट्रांसफॉर्मेशन किया जा रहा है, यानी नवीनीकरण। साथ ही सौंदर्यीकरण के जरिए शहर की जनता में अच्छा संदेश देना भी इस प्रयोग का मकसद है।

बदला हुआ नजर आएगा स्वरूप

इसी अभियान के तहत आगरा के सबसे व्यस्ततम चौराहे में से एक भगवान टॉकीज चौराहे और फ्लाईओवर को चयनित किया गया है। 75 घंटे के इस महाअभियान की शुरुआत का शुभारंभ मंडलायुक्त आगरा अमित गुप्ता और आईजी रेंज आगरा नवीन अरोरा ने की है। इस अभियान के जरिए 75 घंटों के भीतर भगवान टॉकीज चौराहा और फ्लाईओवर पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। इसके लिए वहां ग्रीन कवर विकसित किया जा रहा है, ट्रैफिक मैनेजमेंट पर काम चल रहा है, साथ ही रंग रोगन के जरिए इसे पूरी तरह से आकर्षक बनाया जा रहा है।

स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा गया

भगवान टॉकीज चौराहा आगरा का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। जहां से कई महत्वपूर्ण रास्ते निकलते हैं। ऐसे में स्वयंसेवी संस्थाओं जैसे इंडिया राइजिंग और अन्य संस्थाओं को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। कई स्कूलों के बच्चों को भी इस नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के अभियान से जोड़ा गया है। वहीं, 75 घंटे के बाद भी कैसे इस चौराहे की खूबसूरती व्यवस्थित रहे, इसको लेकर भी एक व्यवस्था बनाई जा रही है।

संबंधित समाचार