हरदोई: बाग में लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। जिले के थाना मल्लावां क्षेत्र इलाके में एक बाग में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटकता देखकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार थाना मल्लावां …
हरदोई। जिले के थाना मल्लावां क्षेत्र इलाके में एक बाग में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटकता देखकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार थाना मल्लावां क्षेत्र अंतर्गत भगवंत नगर में तेजीपुर मोड के पास स्थित बाग में शुक्रवार की दोपहर आसपास के लोगों ने पेड़ पर एक 25 वर्षीय युवक का शव लटका देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को पेड से उतरवाया। मृतक की शिनाख्त काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
