बाराबंकी: मनी लांड्रिंग पर ईडी की बड़ी कार्यवाही, शुगर मिल किया सीज
बाराबंकी। बसपा सरकार के समय 10 वर्षो पूर्व मामूली दामों पर बेचीं गयी शुगर मिल को मनी लांड्रिंग के तहत ईडी ने राजस्व और पुलिस बल के साथ शुक्रवार दोपहर सीज कर दिया। अब इस परिसर में किसी का भी प्रवेश वर्जित होने के साथ यहां की सम्पत्ति से छेड़छाड़ पर कार्यवाही किये जाने का …
बाराबंकी। बसपा सरकार के समय 10 वर्षो पूर्व मामूली दामों पर बेचीं गयी शुगर मिल को मनी लांड्रिंग के तहत ईडी ने राजस्व और पुलिस बल के साथ शुक्रवार दोपहर सीज कर दिया। अब इस परिसर में किसी का भी प्रवेश वर्जित होने के साथ यहां की सम्पत्ति से छेड़छाड़ पर कार्यवाही किये जाने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के आदेश पर बाराबंकी अरबन में स्थित शुगर मिल को राजस्व और पुलिस बल के साथ प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी अजय गुप्ता व तुषार मलिक ने पहुंच कर सील कर दिया। यह पूरी कार्यवाही मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत की गयी। शुगर मिल की पूरी संपत्ति अब प्रवर्तन विभाग की कस्टडी में रहेगी। शुगर मिल की सम्पत्ति में अवैध प्रवेश या इसे नुकसान पहुंचाना पूर्णतः वर्जित कर दिया गया है।
तहसील नवाबगंज के तहसीलदार तपन मिश्र ने बताया कि बसपा सरकार में मामूली दामों पर बेचीं गई शुगर मिल की शिकायते थी, जांच में तथ्य सामने आने पर इसी आधार पर मनी लांड्रिंग का मामला बनने पर प्रवर्तन विभाग ने राजस्व विभाग के साथ कार्यवाही की है। एक दशक पूर्व बसपा सरकार के समय सिर्फ 12 करोड़ रूपये इसे मस्तीफ शुगर सॉल्यूशन प्रा. लि. के हाथो बेचा गया था, जबकि इसकी कीमत उस समय 100 करोड़ रुपयें के आसपास थी, शिकायत और जाँच में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हुआ है। इस दौरान राजस्व टीम के साथ क़ानून गो आशुतोष उपाध्याय भी मौजूद रहे।
