रामपुर में पहले दिन धान खरीद रही सिफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में पहले दिन धान खरीद सिफर रही। अलबत्ता, मिलक के किसान बारीक नंबर 1509 धान 25 प्रतिशत नमी के साथ लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। बिलासपुर में भी 22.3 प्रतिशत नमी के साथ क्रय केंद्रों पर बारीक धान पहुंचा। धान पर माउश्चिरिंग होने के कारण खरीद नहीं की गई। धान खरीद …

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में पहले दिन धान खरीद सिफर रही। अलबत्ता, मिलक के किसान बारीक नंबर 1509 धान 25 प्रतिशत नमी के साथ लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। बिलासपुर में भी 22.3 प्रतिशत नमी के साथ क्रय केंद्रों पर बारीक धान पहुंचा। धान पर माउश्चिरिंग होने के कारण खरीद नहीं की गई। धान खरीद में धान की माउश्चिरिंग (नमी) का मानक 17 प्रतिशत है।

इस वर्ष धान की बंपर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि, रामपुर जनपद में धान की फसल पर कुदरत मेहरबान रही है। धान को जब-जब सिंचाई की आवश्यकता हुई वर्षा हुई है। इसके अलावा धान की फसल को किसी बीमारी ने नहीं घेरा है। धान की कटाई शुरु हो गई है लेकिन, धान में अभी नमी है।

जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी डा. अनुपम कुमार निगम बताते हैं कि धान क्रय केंद्र पर किसान धान को सुखाकर ही लाएं। ताकि, धान खरीद तुरंत हो और इससे पहले किसान ई पॉप मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज कर दें। बताया कि सोमवार से गुरुवार तक 50 कुंतल धान खरीद का टोकन कटेगा। शुक्रवार और शनिवार को बड़े किसान अपना धान तुलवा सकते हैं।

67 धान क्रय केंद्र खरीद को तैयार

जिले में 67 क्रय केंद्र धान खरीद के लिए तैयार हैं। हालांकि, जिले में 75 धान क्रय केंद्रों पर खरीद होनी है। लेकिन, शासन ने यूपीएसएस के 8 क्रय केंद्रों को होल्ड पर रखा गया है। यूपीएसएस के 8 क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए लोन एप्रूव नहीं हुआ है। लोन एप्रूव नहीं होने के कारण किसानों को भुगतान में दिक्कत आएगी। इसलिए फिलहाल, 67 क्रय केंद्रों पर धान खरीद होगी।

धान क्रय केंद्रों पर बारदाना, दो इलैट्रानिक तौल मशीनें और किसानों की उपस्थिति के लिए ई पॉप मशीनें भेज दी गई हैं। शुक्रवार को मिलक और बिलासपुर में धान क्रय केंद्रों पर किसान धान लेकर पहुंचे लेकिन, नमी अधिक होने के कारण धान खरीद नहीं की गई। किसानों से कहा गया कि वे अपना धान क्रय केंद्र पर सुखा लें। धान खरीद में नमी का मानक 17 प्रतिशत होना चाहिए। डा. अनुपम कुमार निगम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामपुर

संबंधित समाचार