यूपी: सीएम के रियलिटी चेक में 14 डीएम, 16 कप्तान मिले गैरहाजिर, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर समस्याएं सुन रहे हैं और डीएम-एसपी कन्नी काट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जब रियलिटी चेक करया तो 14 डीएम व 16 पुलिस कप्तान ऐसे मिले जो जनता से मुलाकात के समय उपलब्ध नहीं थे। इस पर नाराज मुख्यमंत्री ने सभी से जवाब तलब किया है और निर्देश दिए कि …

लखनऊ। मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर समस्याएं सुन रहे हैं और डीएम-एसपी कन्नी काट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जब रियलिटी चेक करया तो 14 डीएम व 16 पुलिस कप्तान ऐसे मिले जो जनता से मुलाकात के समय उपलब्ध नहीं थे। इस पर नाराज मुख्यमंत्री ने सभी से जवाब तलब किया है और निर्देश दिए कि जो डीएम-कप्तान रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में जनता दर्शन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिले के अधिकारियों की इस लापरवाही की खबर लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय से जिलाधिकारियों के लैंडलाइन पर फोन किया गया। उधर, अपर मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी कार्यालय, व एडीजी कानून-व्यवस्था कार्यालय से पुलिस कप्तानों के लैंडलाइन पर फोन किया गया।

पहला फोन सुबह साढ़े नौ बजे और दूसरा 10 बजे किया गया। जिसमें ये अधिकारी लोकेशन पर नहीं मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलों में सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान हर हाल में मौजूद रहें और जनता की समस्याएं हल करें। मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, अपर मुख्य सचिव गृह तथा पुलिस महानिदेशक स्तर से इसकी नियमित मॉनीटरिंग होगी। यदि कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार