बरेली: सरकारी रसोईया की नौकरी के नाम पर महिला से दुष्कर्म
सीबीगंज, अमृत विचार। सरकारी स्कूल में रसोईया की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसी के …
सीबीगंज, अमृत विचार। सरकारी स्कूल में रसोईया की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसी के गांव का रहने वाले तस्लीम ने सरकारी स्कूल में रसोईया के पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब विरोध किया तो वह उसे मारता पीटता रहा।
कुछ दिन तक उसे एक अन्य शहर में ले जाकर बंधक बनाकर रखा और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह महिला उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की।
