बरेली: मदरसे की छात्रा ने छात्र पर दुष्कर्म व गर्भपात का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ में रिश्तेदारी में रहकर मदरसे में पढ़ाई कर रही बहेड़ी की एक छात्रा ने साथी छात्र पर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म और फिर गर्भपात का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ में रिश्तेदारी में रहकर मदरसे में पढ़ाई कर रही बहेड़ी की एक छात्रा ने साथी छात्र पर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म और फिर गर्भपात का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि चार साल पहले वह शीशगढ़ स्थित एक मदरसे में पढ़ाई करने गई थी। बताया कि क्षेत्र का ही एक युवक भी उसके साथ मदरसे में साथ पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

आरोप है कि युवक ने पिछले चार सालों में शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 22 जुलाई को युवक बहेड़ी आया। शादी के लिए कुछ हफ्ते रुकने की बात कही और दोबारा उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी के लिए परिजनों को मनाने की बात कही लेकिन उससे पहले गर्भपात की शर्त रख दवा खिला दी।

गर्भपात के बाद युवक ने पीड़िता से बातचीत बंद कर संपर्क तोड़ दिए जब युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। युवती शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार