हरदोई के पूर्व विधायक पंडित लालन शर्मा का निधन
हरदोई। जिले में कई बार विधायक रहे पंडित लालन शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लग गई। हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर के पिता लालन शर्मा का निधन हो गया। इसके अलावा लालन शर्मा कई बार विधायक भी …
हरदोई। जिले में कई बार विधायक रहे पंडित लालन शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लग गई। हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर के पिता लालन शर्मा का निधन हो गया। इसके अलावा लालन शर्मा कई बार विधायक भी रह चुके हैं।
उन्होंने जिले में राजनीति को एक नई दिशा दी। शर्मा के निधन की खबर सुनते ही श्रद्धांजलि देने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया। वहीं, शर्मा के निधन से जिले में शोक की लहर है।
बता दें कि लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी का जिले में दबदबा कायम रखने वाले स्व. शर्मा का जीवन हमेशा समाज सेवा में लगा रहा। उन्होंने सदैव जनता के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई। अपनी ही सरकार में कई बार उन्होंने जनता की आवाज उठाने के लिए सरकार तक से के खिलाफ आवाज उठाई।
