हरदोई: पेड़ से लटकता मिला विक्षिप्त का शव, इलाके में सनसनी
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से एक विक्षिप्त का शव लटकता मिला है। शव मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जिले के थाना बेहटा गोकुल के यासीनपुर गांव का है। जहां तिराहे के पास स्थित …
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से एक विक्षिप्त का शव लटकता मिला है। शव मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जिले के थाना बेहटा गोकुल के यासीनपुर गांव का है। जहां तिराहे के पास स्थित एक बाग में आम के पेड़ से एक विक्षिप्त व्यक्ति का शव लटकता हुआ दिखाई पड़ा।
मौके पर पहुचें ग्रामीणों ने शव को देखरकर हैरान हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसा ही एक मामला कल भी सामने आया था, जहां थाना मल्लावां क्षेत्र इलाके में एक बाग में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटकता देखकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
