हरदोई में झाड़ू लगाकर महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
हरदोई। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में पदाधिकारी ने …
हरदोई। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में पदाधिकारी ने नुमाइश चौराहा स्थित शिव भोले मंदिर प्रांगण पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इसके साथ ही मंदिर प्रांगण पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, यह अभियान गांधी भवन से प्रारंभ होकर तिकुनिया पार्क तक तिरंगा यात्रा में महिला मोर्चा महिलाओं ने शामिल होकर सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर रीना गुप्ता, कविता टंडन, नीना सिंह, विनिमा सिंह, मधुबाला गुप्ता, सुमन सिंह, सुनीता राठौर एवं पदमा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
