बरेली: सुभाष नगर के सिठौरा में फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दो पक्षों के लड़ाई हो गई। जिसके बाद अवैध असलहों से देर रात फायरिंग भी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दो पक्षों के लड़ाई हो गई। जिसके बाद अवैध असलहों से देर रात फायरिंग भी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों में 30 सितंबर को लड़ाई हुई थी। जिसके बाद ही फायरिंग की गई है। हालांकि वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

वीडियो में स्पष्ट नहीं आरोपी का चेहरा
दरअसल, सुभाष नगर के सिठौरा में 30 सितंबर को घनश्याम और पवन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि किसी तरह से लोगों ने मामले को शांत कराया। घनश्याम का आरोप है कि गुरुवार रात आरोप पवन ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद घनश्याम ने 112 पर भी फोन किया। मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घन श्याम की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सुभाष नगर पुलिस ने घन की तहरीर पर आरोपी पवन और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घनश्याम का आरोप था कि पवन के साथ दो अज्ञात लोग भी उस फायरिंग में शामिल थे। जिसकी वजह से कुल तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी नरेश कश्यप का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: मृत महिला को कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में क्यारा सीएचसी के इंचार्ज को जारी होगा नोटिस

संबंधित समाचार