अयोध्या: फाइलों में दबा एरियर, शिक्षक लामबंद..जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इस दौरान एरियर का भुगतान न होने व चयन वेतनमान की फाइल तीन माह से लंबित पड़ी रहने का शिक्षकों ने विरोध जताया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर शिक्षक हितों में कार्य नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इस दौरान एरियर का भुगतान न होने व चयन वेतनमान की फाइल तीन माह से लंबित पड़ी रहने का शिक्षकों ने विरोध जताया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर शिक्षक हितों में कार्य नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत भेजेंगे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन प्राप्त होने के उपरांत भी एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा और चयन वेतनमान की फाइल भी 3 महीने से लंबित पड़ी है। वहीं, कार्यालय की ओर से फाइलों को लंबित रखकर लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो कि शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है।

इसी क्रम में 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें शिक्षक हितों की आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में बीकापुर ब्लॉक के कई शिक्षक नेताओं को संगठन में शामिल होने पर अयोध्या के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान जिला मंत्री प्रेम वर्मा, दंगल सिंह, अशोक कुमार, विकास सिंह समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार