कारगिल शहीद चंदन सिंह के सम्मान में विधायक संजीव ने की बड़ी घोषणा
बेतालघाट /सिमलखा, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक संजीव आर्या ने कारगिल शहीद चन्दन सिंह की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा के भव्य …
बेतालघाट /सिमलखा, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक संजीव आर्या ने कारगिल शहीद चन्दन सिंह की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा के भव्य गेट निर्माण के लिए 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पहाड़ी टोपियों भी वितरित की गई।

इस मौके पर विधायक संजीव आर्या व राज्य दर्जा मंत्री अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा मौजूद रहे। विधायक संजीव आर्या ने कहा कि जिस प्रकार देश को आजाद करने में दोनों सपूतों ने अपना योगदान दिया उसी प्रकार सभी लोगों को देश हित में निर्धन गरीब व बुजुर्ग व्यक्तियों का सहयोग और सम्मान करना चाहिए।
पीसी गोरखा ने कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते हैं ।
सीओ, भवाली भूपेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी नशे के कारोबार और नशे में लिप्त लोगों की जानकारी देने का अनुरोध किया।

इस मौके पर रविंद्र बिष्ट, उप जिलाधिकारी कोश्याकुटौली, कु. बरखा जलाल, तहसीलदार कोश्याकुटौली, थाना अध्यक्ष बेतालघाट बलवंत सिंह कंबोज, दीपांकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्याम चंद, खंड विकास अधिकारी बेतालघाट, प्रधानाचार्य सिमलखा महेश उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि कुशाल सिंह हल्सी, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित आर्य, गरमपानी मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर जलाल, प्रधान प्रतिनिधि बसगांव प्रदीप आर्य, पूर्व प्रधान आनन्द सिंह, प्रधान वर्धा त्रिभुवन मेहरा, इंदर बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य तल्ला गांव पुष्कर जलाल , क्षेत्र पंचायत सदस्य सिल्टोना केशव आर्या, रूचि आर्या, नरेश जलाल, कुन्दन भण्डारी, बबीता आर्या , दलीप जीना, विनोद जलाल आदि रहे।
