रामपुर: राज्यमंत्री के ड्रीम पार्क में पांचवीं बार फिर चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर (रामपुर), अमृत विचार। नगर के मुख्य चौराहे से लेकर भाखड़ा डैम तक हाईवे के समानांतर बने राज्यमंत्री के ड्रीम पार्क में बीते शुक्रवार की रात पांचवीं बार फिर चोरी हो गई। इस बार चोर पार्क में बने नलकूप के कमरे में कूमल लगाकर वहां लगे दो स्टार्टर, केबिल,पाइप समेत एक लाख रुपये से ज्यादा …

बिलासपुर (रामपुर), अमृत विचार। नगर के मुख्य चौराहे से लेकर भाखड़ा डैम तक हाईवे के समानांतर बने राज्यमंत्री के ड्रीम पार्क में बीते शुक्रवार की रात पांचवीं बार फिर चोरी हो गई।

इस बार चोर पार्क में बने नलकूप के कमरे में कूमल लगाकर वहां लगे दो स्टार्टर, केबिल,पाइप समेत एक लाख रुपये से ज्यादा का माल चुराकर ले गए।शनिवार सवेरे पालिकाध्यक्ष मौ.हसन खां ने प्रभारी ईओ प्रदीप शर्मा तथा कुछ सभासदों के साथ पार्क का दौरा कर घटनास्थल का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा बनवाए गए इस अंबेडकर पार्क,जिसे उनका ड्रीम पार्क भी कहा जाता है।

चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं लगातार होती रहती हैं और अब तक पांच बार बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। यह सब तब है, जबकि पार्क के किनारे पर कस्बा पुलिस चौकी स्थित है और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पार्क का जायजा लेने पहुंचे चेयरमैन ने कहा कि पार्क में स्थाई चौकीदार की नियुक्ति की जाएगी।उन्होंने पुलिस से पार्क की निगरानी पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया।

संबंधित समाचार